नई दिल्ली: Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने आधार कार्ड की सुरक्षा और निजता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब होटल, इवेंट आयोजक (जैसे OYO सहित अन्य होटल-चेन) और अन्य निजी संस्थाएं ग्राहकों से आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेने या उसे स्टोर करने की अनुमति नहीं पाएँगी।
ऐप के माध्यम से करा सकेंगे सत्यापन
UIDAI के सीईओ Bhuvnesh Kumar ने बताया कि यह कदम उन प्रथाओं को रोकने के लिए उठाया गया है, जो वर्तमान में लागू आधार कानून (Aadhaar Act) का उल्लंघन मानी जाती हैं। अब पहचान सत्यापन के लिए फोटोकॉपी की जगह सुरक्षित डिजिटल तरीके — जैसे आधार कार्ड का QR-कोड स्कैन या नई Aadhaar ऐप के माध्यम से वेरिफिकेशन अपनाया जाएगा।
होटल संचालक या इवेंट आयोजकों का होगा पंजीकरण
यह बदलाव जल्द ही अधिकारिक रूप से अधिसूचित किया जाएगा, और होटल/इवेंट आयोजकों को पहले पंजीकरण कराना होगा, तभी वे डिजिटल वेरिफिकेशन के लिए UIDAI द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। नए नियम के लागू होने से पेपर-आधारित वेरिफिकेशन बंद होगा, जिससे व्यक्तिगत डेटा लीक या दुरुपयोग की जोखिम कम होगी।
