सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल का स्वागत
Moradabad, Manoj Kashyap: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि व्यापारियों कोआयकर में छूट बढ़े और विदेशों की तरह निशुल्क शिक्षा व चिकित्सा की भी सुविधा दी जाए।
प्रांतीय अध्यक्ष गुरुवार को सर्किट हाउस में विशेष सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारियों का दुर्घटना बीमा और पेंशन बढ़ाने पर जोर दिया। व्यापारी सम्मान को ध्यान में रखकर करदाताओं को शस्त्र लाइसेंस में छूट देने, कृषि अधिनियम में बदलाव और बिजली बिलों में घरेलू और व्यावसायिक में समानता रखने की बात कही। टोल वसूलने में मनमानी बंद करने, फास्ट टैग न होने पर डबल टोल टैक्स वसूलना बंद करने की वकालत की।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा जांच के दौरान पैकिंग उत्पाद की सैंपलिंग में व्यापारी को गवाही में न डालकर सीधे कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दिया। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया। व्यापारी एकता को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। सभा में जिलाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिला महानगर मंत्री सरदार गुरमीत सिंह बेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन वर्मा, राहुल खन्ना, पूरनसिंह सैनी, जयदेव यादव, नीलकांत अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अपूर्व अग्रवाल, डॉ. सर्वेश अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।