रवि बाबू, लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आगामी वर्ष 2027 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की बोर्ड परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक संपन्न होंगी। इस साल बोर्ड परीक्षाओं का यह पूरा चक्र कुल 20 दिनों तक चलेगा, जिसमें लाखों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
दो पालियों में होगा परीक्षाओं का संचालन
प्रथम पाली (Morning Shift): सुबह 8:30 बजे से पूर्वाह्न 11:45 बजे तक।
द्वितीय पाली (Evening Shift): दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:15 बजे तक।
परीक्षा की शुरुआत 5 फरवरी को प्रथम पाली में 10वीं के लिए हिंदी/प्रारंभिक हिंदी और द्वितीय पाली में 12वीं के लिए सामान्य/हिन्दी विषय के पेपर के साथ होगी।
छात्रों के लिए निर्देश और तैयारियां
परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपना पूरा विषयवार टाइम टेबल डाउनलोड कर लें। साथ ही, परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और विद्यालय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्र बिना किसी तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें।
हाईस्कूल (10वीं) की मुख्य परीक्षाएं (स्कीम):
5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी / प्रारंभिक हिंदी (प्रथम पाली)
8 फरवरी (सोमवार): सामाजिक विज्ञान (प्रथम पाली)
10 फरवरी (बुधवार): अंग्रेजी (प्रथम पाली)
12 फरवरी (शुक्रवार): गृह विज्ञान (प्रथम पाली)
13 फरवरी (शनिवार): गणित (प्रथम पाली)
15 फरवरी (सोमवार): संस्कृत (प्रथम पाली)
17 फरवरी (बुधवार): विज्ञान (प्रथम पाली)
24 फरवरी (बुधवार): कृषि (प्रथम पाली)
इंटरमीडिएट (12वीं) की मुख्य परीक्षाएं (स्कीम):
5 फरवरी (शुक्रवार): हिंदी / सामान्य हिंदी (द्वितीय पाली)
10 फरवरी (बुधवार): इतिहास (द्वितीय पाली)
12 फरवरी (शुक्रवार): जीव विज्ञान / गणित (द्वितीय पाली)
13 फरवरी (शनिवार): अर्थशास्त्र (द्वितीय पाली)
15 फरवरी (सोमवार): रसायन विज्ञान / समाजशास्त्र (द्वितीय पाली)
16 फरवरी (मंगलवार): भूगोल (द्वितीय पाली)
17 फरवरी (बुधवार): भौतिक विज्ञान / सैन्य विज्ञान (द्वितीय पाली)
22 फरवरी (सोमवार): व्यावसायिक वर्ग (बिजनेस स्टडीज) / गृह विज्ञान (द्वितीय पाली)
23 फरवरी (मंगलवार): लेखाशास्त्र (कमर्स स्ट्रीम) / एनसीसी (द्वितीय पाली)
24 फरवरी (बुधवार): कंप्यूटर / संस्कृत (द्वितीय पाली)
नोट: छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपना पूरा विस्तृत विषयवार टाइम टेबल (PDF) यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से ही डाउनलोड कर सकते हैं या अपने कालेज से प्राप्त करें।
