मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन
मनोज कश्यप, मुरादाबाद। रविवार को भारतीय सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया। जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी ने बैठक में उपस्थित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रवि चौधरी ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सभी वर्गों के पिछड़े एवं गरीब परिवारों के उत्थान के लिए कार्य करती रहेगी।
पार्टी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष रवि चौधरी जी की अध्यक्षता में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गईं एवं नियुक्ति पत्र देकर उनको नई जिम्मेदारी को सौंपने का कार्य किया। पार्टी में उनका स्वागत कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सदैव अपनी नीतियों पर आरक्षित रहकर कार्य करती है। इसके विपरीत कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता कार्य करेगा तो उसको पार्टी पद से स्वत: ही पदमुक्त कर दिया जायेगा।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अमित चौधरी, विमला देवी प्रधानजी, रूबी ठाकुर किन्नर समाज जिला अध्यक्ष, मनोज कुमार जाटव ब्लॉक अध्यक्ष मुरादाबाद , नजीर पाशा जिला सदस्यता प्रभारी, तस्लीम कुंदरकी नगर प्रभारी, राम भरोसे जिला उपाध्यक्ष, डा हनीफ जिला उपाध्यक्ष, विनीत शंकर महासचिव, सतीश दल जिला सलाहकार, दानिश कुरेशी महानगर अध्यक्ष, पुलकित शर्मा, विजय वीर सिंह ठाकुर, प्रिंस जिला सचिव, अशोक सैनी क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी, आकाश शर्मा, अतुल भटनागर, पोपट भैया, बंटी भैया, कुलदीप त्यागी चिकित्सा अध्यक्ष , राजकुमार सैनी जॉन एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता अधिक संख्या में मौजूद रहे।।