Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र गुरहट्टी स्थित नामी गिरामी मुरारी चाट भंडार की किसी शख्स ने फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। दुकान स्वामी आदित्य यादव का कहना है कि फर्जी वीडियो बनाकर हमें बदनाम करने की साजिश हो रही है।

दरअसल वायरल वीडियो होने के बाद दुकान स्वामी का आरोप है कि हमारी दुकान पर एक व्यक्ति गोलगप्पे लेने आया था और वह हमसे सामान को पैक कराकर अपने घर चला गया था लेकिन थोड़ी देर के बाद बे व्यक्ति हमारी शॉप पर लौटकर आ गया और हमारी शॉप की वीडियो बनाकर बनाने लगा और हम पर आरोप लग रहा की गोलगप्पे में सूड़ी निकली है। वहीं इस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल करने हमारे संवाददाता मनोज कश्यप शॉप पर पहुंचे और दुकानदार से बातचीत की।
बातचीत में दुकानदार ने कहा कि हमारे यहां रोजाना काफी लोगों की भीड़ जमा होती है इसी को देख कुछ लोग है जो हमसे रंजिश रखते हैं और इस तरह की वीडियो बनाकर हमें और हमारी दुकान को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। वहीं शॉप पर आने जाने वाले ग्राहकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हम कई वर्षों से मुरारी चाट भंडार शॉप पर यहा आ रहे हैं और गोलगप्पे आदि चीजों का स्वाद ले रहे हैं।
