Rampur: अवैध संबंधों में बाधक बन रहे भांजे की मामा ने गला रेतकर की हत्या

रामपुर: रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खौद कला गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक मामा ने अपने ही 28 वर्षीय भांजे, आकिल की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड के पीछे की वजह अवैध संबंधों का उलझा हुआ जाल बताया जा रहा है।

विवाद की जड़ अवैध संबंध
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आकिल की पत्नी शाइस्ता अपने पति की कथित गलत हरकतों और आपसी विवाद के कारण लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान शाइस्ता के संबंध आकिल के चचेरे मामा से हो गए। जब आकिल को अपनी पत्नी और मामा के बीच इस अवैध रिश्ते की भनक लगी, तो परिवार में तनाव बढ़ गया।

धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या
आरोपी नसीम ने अपने रास्ते से कांटा हटाने के उद्देश्य से आकिल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मौके मिलते ही नसीम ने धारदार हथियार से आकिल का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया गया है और मुख्य आरोपी नसीम को हिरासत में ले लिया है। प्राथमिक जांच में मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों से जुड़ा नजर आ रहा है। मृतक आकिल का भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। मृतक परिजन हल्द्वानी से रामपुर पहुंच गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *