पीवीआर सिनेमा में सामूहिक दुष्कर्म करने वालों को बचा रही पुलिस, अब तक गिरफ्तारी नहीं

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को पीड़िता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

मुरादाबाद, संसार टुडे। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक पीड़िता ने मुरादाबाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले में कार्रवाई ना करने की बात कही है। दरअसल पीड़िता का आरोप है कि मुरादाबाद के सिविल लाइंस हरथला स्थित पीवीआर सिनेमा के चेंजिंग रूम में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पूरे मामले में पीड़िता ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी।
महिला का आरोप है कि पीवीआर सिनेमा के अंदर में वह जॉब करती थी। ड्यूटी के दौरान चेंजिंग रूम में युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने मुख्यमंत्री को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि पीवीआर सिनेमा के अंदर एक चेंजिंग रूम है जहां इस सिनेमा हॉल के अंदर सिक्योरिटी गार्ड रोहतास ,गुड्डू राम व नवनीत ने मिलकर उसके साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया था जिसकी शिकायत महिला ने पीवीआर के मैनेजर बा मुरादाबाद सिविल लाइंस पुलिस से कर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 376 में मुकदमा भी दर्ज था। लेकिन पीड़िता का आरोप है कि मुरादाबाद पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है लेकिन 376 के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। महिला का आरोप है कि आरोपी लगातार महिला को धमका रहे हैं।
फिलहाल इस पूरे मामले में महिला लगातार आला अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही है। पीड़िता का आरोप हे की मुरादाबाद पुलिस आरोपियो से हमसाज हो गई है। मुरादाबाद पुलिस द्वारा कार्रवाई ना करने से नाराज होकर पीड़िता ने पूरे मामले मे मुख्यमंत्री को एक पत्र लिख न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। अब देखना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद पूरे प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *