मुरादाबाद: गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के ,किसानों ने बलदेवपुरी से ट्रैक्टर तिरंगा रैली निकाली। यह विशाल तिरंगा रैली,महानगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंची और,राष्ट्रीय गान के बाद रैली का समापन किया गया। तोमर गुट के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा की ओर से सभी किसानों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरण किया गया। 76 वें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के उपलक्ष में, भारतीय किसान यूनियन तोमर ने, बलदेवपुरी से ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर रैली निकाली। तिरंगे लागे ट्रैक्टर ,महानगर के पीतल नगरी रोडवेज, रेलवे स्टेशन, कपूर कंपनी, फवारा चौक, पीली कोठी चौराहा होते हुए ,सिविल लाइन स्थित,अंबेडकर पार्क में रैली पहुंची। इसके बाद अंबेडकर पार्क में सभी किसान पंक्तिबद्ध खड़े हुए इसके बाद राष्ट्रीय गान के साथ रैली का समापन हुआ।
सभी किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया की ,भारतीय किसान यूनियन तोमर की मंडल स्तरीय तिरंगा रैली में, मंडल के सभी जिला अध्यक्ष और किसान शामिल हुए हैं। उन्होंने तिरंगा रैली के माध्यम से सभी किसानों को मजबूत और संगठित रहने का आवाहन किया। इस विशाल तिरंगा रैली में।प्रदेश उपाध्यक्ष संजोर अली पाशा, मुरादाबाद मंडल काशिद हुसैन, जिलाध्यक्ष रामपुर मोहम्मद शरीक इकबाल, जिला अध्यक्ष हाशिम तुर्की, जिला अध्यक्ष अमरोहा योगेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बिजनौर विपिन कुमार, रामपुर जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री मुरादाबाद हिमांशु शर्मा, आदि किसान नेता विशाल तिरंगा रैली में मौजूद रहे।