मानव सेवा उत्थान ट्रस्ट ने जिला अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण

मानव सेवा उत्थान ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी और जिला अस्पताल की सीएमएस ने मरीजों को फल का वितरण किया।

दरअसल मानव सेवा उत्थान ट्रस्ट की अध्यक्ष रीना सिंह एवं सचिव राजकुमार सिंह ने जनपद एवं क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जनहित में कार्य करने तथा गरीब असहाय लोगों की सहायता करने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा आगे आएं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा उत्थान ट्रस्ट का उद्देश्य है कि गरीब लोगों की मदद करना है।

इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह, सचिव राजकुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष डिक्शन आर सिंह, सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी मुरादाबाद के संगठन मंत्री अमित चौधरी, मुकेश शुक्ला ,करतार सिंह, सुमित चौहान, सुनील कुमार, साहू प्रिंस आर्य, और जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ सम्मिलित रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *