228वीं पुण्यतिथि पर अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला

अहिल्या फाउंडेशन की ओर से हवन और सामाजिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अमरोहा, संसार टुडे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर ने न केवल एक राजमाता के रूप में कुशल संचालन किया, अपितु एक विदुषी धर्मपरायण के रूप में सम्पूर्ण भारतवर्ष में शिवालयों, धर्मस्थलों, जल स्थलों व शिक्षण स्थलों का निर्माण करवाया तथा विदेशी आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए मंदिरों का जीर्णोद्धार करवा कर पुनः धर्म का प्रचार-प्रसार किया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हवन व सामाजिक संवाद कार्यक्रम में अहिल्या फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव पाल ने व्यक्त किए।

गजरौला नगर स्थित तिगरी मार्ग पर पक्का पुल स्थित राजपाल सिंह पाल के नव निर्मित मार्केट पर राष्ट्र गौरव लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित यज्ञ-हवन व सामाजिक संवाद कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित के रूप में पंडित रामनिवास शास्त्री जी ने विधि विधान से यज्ञ हवन पूर्ण कराते हुए अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर प्रकाश डाला।

राजमाता व एक राज्य से ऊपर उठकर किए समाजहित के कार्य

अहिल्या फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव पाल ने उपस्थित जनों के समक्ष विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी ने राजमाता व एक राज्य से ऊपर उठकर समस्त भारत वर्ष में एक विदुषी व धर्मपरायण के रूप में, विदेशी आक्रांताओं के कारण धार्मिक व शैक्षणिक संक्रमण काल से गुजर रहे भारत वर्ष में नए शिवालयों ,धर्मस्थलों, शिक्षण स्थलों, जलस्थलों ,अन्नक्षेत्र विकसित किये तथा विध्वंस किये गए धर्मस्थलों ,मंदिरों का जीर्णोद्धार करवा कर धर्म व शिक्षा के लिए व्यापक कार्य किया।

नरेंद्र मोदी का कृतज्ञ रहेगा पाल समाज

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के धार्मिक व शैक्षणिक कार्यो को नमन करते हुए जिस प्रकार देश के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है उसके लिए समस्त भारतवासी उनका कृतज्ञ है।

गजरौला में नवनिर्मित मार्केट का नाम रखा अहिल्या मार्केट

गजरौला नगर पालिका परिषद वार्ड संख्या 2 फाजलपुर से सभासद राजपाल सिंह पाल जी ने कहा कि श्रद्धा स्वरूप अपने द्वारा इस नवनिर्मित मार्केट का नाम अहिल्या मार्केट करता हूं। गजरौला नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद चंद्र सिंह पाल जी व सतपाल सिंह पाल जी ने कहा कि धनौरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय राजीव तरारा जी के द्वारा घोषित लोकमाता देवी अहिल्याबाई द्वार जल्द बनना शुरू हो जाएगा।

भगवान शिव का प्रिय शमी के पौधे का किया वितरण

इस अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के आराध्य देव भगवान शिव के प्रिय शमी पौधे का वितरण समस्त उपस्थितजनों को किया गया।इस अवसर पर अंकुश पाल, विपिन पाल, सोनू पाल, लकी पाल, रक्षित हिन्दवाल, काजल हिन्दवाल, पुष्पा देवी, सुधा पाल, सतवीर पाल, वरिष्ठ समाजसेवी भगवत सिंह पाल, मदनपाल सिंह, हुकुम सिंह पाल, सतीश पाल, विकास पाल, गगन पाल, प्रिंस पाल आदि उपस्थित रहे। नगराध्यक्ष राजपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *